छत्तीसगढ़ सरकार ने फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। साय ने ‘एक्स’ पर कहा, ”द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म इसलिए भी देखी जानी चाहिए क्योंकि अतीत का अध्ययन ही हमें वर्तमान और भविष्य के बारे में बेहतर मार्गदर्शन दे सकता है।” उन्होंने आगे कहा कि यह फिल्म इतिहास के उस भयावह सत्य को उजागर करने का अत्यंत सराहनीय और प्रभावशाली प्रयास है जिसे निहित स्वार्थ के लिए छुपाने का प्रयास किया गया था।

यह फिल्म तात्कालिक सिस्टम की उस सच्चाई को उजागर करती है, जो झूठे नरेटिव फैलाकर सत्य को दबाने का निंदनीय प्रयास है। फिल्म में दर्दनाक घटना को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया गया है। फिल्म’द साबरमती रिपोर्ट’में 22 साल पहले गुजरात के गोधरा में हुए ट्रेन हादसे के घटनाक्रम को दिखाने की कोशिश की गई है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
