कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से शराबी शिक्षक की करतूत सामने आई है. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा. इस वीडियो में शिक्षक बच्चों के सामने क्लास में नशे में सोते हुए नजर आ रहे.

इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को नोटिस जारी कर जांच का आदेश दिया है. यह मामला पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के माचाडोली हायर सेकेंडरी स्कूल का है.
शराबी शिक्षक योगेश कुमार को जिला शिक्षा अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. शिक्षक योगेश कुमार की हरकतों से छात्र-छात्राओं के अलावा अन्य सभी परेशान थे. जब सारी हदें पार हो गई तब खुद क्लास में पढ़ने वाले बच्चों ने ही शिक्षक का नशे में सोते वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया.
इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल के प्राचार्य से जानकारी ली है. डीईओ ने टीम गठित कर जांच के लिए भेजने की बात कही है. वहीं नोटिस जारी कर दिया गया है. जांच के दौरान बच्चों और शिक्षकों का बयान दर्ज किया जाएगा और आगे की कार्यवाही की जाएगी.
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
