राजस्थान के बूंदी जिले में एक नवविवाहित दुल्हन ने ससुरालवालों को कथित तौर पर खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया और घर से फरार हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार रात धरघाडी गांव में मंजूबाई (24) ने ससुरालवालों के लिए खाना पकाया और उसमें कुछ मिला दिया जिसे खाने के बाद जब परिवार के सभी लोग बेहोश हो गये तभी वह भाग गयी।

पुलिस के अनुसार इन लोगों के रिश्तेदारों ने उन्हें घर के अंदर बेहोश पाया जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले गये जहां उनका इलाज जारी है। वे खतरे के बाहर बताये जा रहे हैं। इनमें छह साल का एक बच्चा भी शामिल है। दबलाना पुलिस थाने के सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र यादव ने बताया कि दुर्गाशंकर गुर्जर (24) की शादी 23 अगस्त को ‘नाता प्रथा’ के तहत मंजूबाई से हुई थी।
नाता प्रथा’ के तहत राजस्थान के कुछ हिस्सों और मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात के आसपास के क्षेत्रों में कुछ समुदायों में लड़कियों को कथित तौर पर स्टाम्प पेपर पर या अन्य तरीके से विवाह के नाम पर ‘बेचा’ जाता है। हालांकि इसकी कोई कानूनी मान्यता नहीं होती। यादव ने बताया कि ससुराल वालों के बेहोश हो जाने के बाद मंजूबाई वहां खड़ी मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से भाग गई।
- सारंगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ प्रारंभ..तड़के सुबह सड़कों पर उतरीं प्रभारी एसपी निमिषा पाण्डेय…अवैध प्रवासियों और किरायेदारों की सघन जांच से मचा हड़कंप!SDOP स्नेहिल और कोतवाली प्रभारी प्रमोद यादव के साथ भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा…कमलानगर, चौहान पारा और अस्पताल के पास मुस्लिम मोहल्ले में दी दबिश..सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने में जुटा प्रशासन.. - June 19, 2026
- रात की गश्त में पुलिस की बड़ी कामयाबी: थाना प्रभारी ए.के. बेक की सतर्कता से 75 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार… - June 18, 2026
- सारंगढ़:बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, दरवाजा तोड़ने पर सामने आई दर्दनाक सच्चाई… - June 18, 2026

