एक युवती बीमार होने पर तांत्रिक के पास झाड़-फूंक कराने गई थी. तांत्रिक ने युवती को नशीली चीज खिलाकर बेहोश किया. इसके बाद अश्लील वीडियो बना लिया. फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार रेप किया.

पीड़िता परेशान होकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है.
पूरा मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले का है. 19 साल की युवती अक्सर बीमार रहती थी. उसके घर का एक दूर का रिश्तेदार ने उसे आदमपुर के तांत्रिक पुष्पेंद्र के पास ले गया. तांत्रिक ने युवती को तंत्र विद्या के नाम पर नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश कर दिया. इसके बाद तांत्रिक ने युवती का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की धमकी दी.
तांत्रिक ने युवती को आदमपुर बुलाकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और एक लाख रुपए भी वसूले. जब तांत्रिक ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर युवती पर शादी करने का दबाव बनाया तो युवती ने इंकार कर दिया. पीड़िता ने आदमपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी और तहरीर दर्ज कराई.
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
