नवी मुंबई पुलिस ने एक महिला का नहाते समय कथित तौर पर वीडियो बनाने के लिए एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना कथित तौर पर सात अगस्त की है लेकिन महिला को बृहस्पतिवार को ही इस बारे में पता चला, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान पनवेल तालुका के मोरबे में रहने वाले वरप्रसाद रत्नराज कटिकादला के रूप में हुई है। प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी एक ‘डक्ट’ के जरिए ऊपर चढ़ा और दूसरी मंजिल पर स्थित घर में नहा रही महिला का वीडियो बना लिया।
पनवेल तालुका थाना प्रभारी ने बताया कि कटिकादला पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 77 (किसी को बुरी नीयत से छिप कर देखना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- वृंदावन में राष्ट्रीय वैष्णव (च.सं.) संयुक्त महासम्मेलन-2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न - August 5, 2026
- भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल के नेतृत्व में संत रविदास कलश यात्रा का सारंगढ़ में हुआ भव्य स्वागत…कलगीडीपा, दानसरा व भारत माता चौक पर उमड़ी भीड़..खड़गेश्वरनाथ मंदिर में कलश हुआ स्थापित.. - August 5, 2026
- काजोल के करियर का सबसे मुश्किल रोल, विलेन बनकर बनाया था बड़ा रिकॉर्ड.. - August 5, 2026




