सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के पीजी कॉलेज के पास दो लड़कियों में जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि, बॉयफ्रेंड को लेकर दोनों में मारपीट हुई है। इस मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में डाल दिया।

यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, एक लड़की ने एक लड़के के साथ घूमते हुए कुछ फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। इसे देखकर दूसरी लड़की आक्रोशित हो गई। शुक्रवार को पीजी कॉलेज के पास सड़क किनारे दोनों लड़कियां भीड़ गई। लड़कियों ने एक-दूसरे का बाल खींच का पकड़कर मारपीट कर रही थी।एक लड़की ने दूसरी के बाल पकड़कर खींचते हुए कहा कि, वह मेरा बॉयफ्रेंड है।
सोशल मीडिया में वीडियो हो रहा वायरल
इस बीच दो लड़कियां और वहां मौजूद एक लड़का उन्हें छुड़ाने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसके बाद भी वे नहीं मानतीं। लड़कियों को मारपीट करता देख वहां लोगों की भीड़ लग जाती है। वह मौजूद लोग लड़ते हुए लड़कियों को छुड़ाने तक नहीं किया और काफी देर तक यह हंगामा चल रहा है, फिर लड़कियां वहां से चली गईं। इस मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाल दिया। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
किसी ने केस दर्ज नहीं कराया
प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि, इस मारपीट का अभी तक कोई केस दर्ज नहीं कराया गया है।
- सरकारी जमीन पर ‘खैरात’ का खेल खत्म! सारंगढ़ नपा का बड़ा एक्शन—सालों पुरानी लीज रद्द, अब अतिक्रमण हटाने की बारी… - May 4, 2026
- सरिया में विकास की बड़ी सौगात! 18 करोड़ के 100 बिस्तर अस्पताल का भूमिपूजन, बाईक रैली और पुष्प वर्षा से हुआ भव्य स्वागत… - May 4, 2026
- शिलान्यास के अगले दिन ही ‘सम्मान’ कचरे में! सरिया अस्पताल की पट्टिका पर लापरवाही का दाग… - May 4, 2026
