युवक ने 11 साल की नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, मन नहीं भरा तो वायरल कर दिया दुष्कर्म का वीडियो, और फिर…
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 11 साला की बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है की गांव के ही एक युवक ने बच्ची पर दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक़ घटना बलिया जिले के रसड़ा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गांव की है।
दोनों लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस
फ़िलहाल पुलिस दोनों लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक नाबालिग पीड़िता गांव की रहने वाली है, वो अपनी मजदूरी के पैसे लेने के लिए गई थी, इस दौरान उसके गांव का ही कल्लू नाम का एक शख्स पहले से वहां मौजूद था।
वीडियो वायरल होने के बाद हुआ मामले का खुलासा
उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बनाया और लड़की को धमकी दी की अगर इस बारे में किसी को बताया तो वो उसे जान से मार देगा। इस धमकी के बाद नाबालिग डर गई और उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को नहीं दी। जब आरोपी ने इस पूरी घटना का वीडियो वायरल कर दिया तब इन्हें इसकी जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामल दर्ज किया है।
- शरीर में नजर आ रहे ये लक्षण न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं यूरिक एसिड बढ़ने के संकेत; कैसे करें कंट्रोल? - March 8, 2026
- खाना बनाने का नहीं है मन, बस 10 मिनट में तैयार करें प्याज और मलाई से बनी ये टेस्टी सब्जी, नोट कर लें इंस्टेंट रेसिपी… - March 8, 2026
- धुरंधर द रिवेंज के ट्रेलर में दिखे ये 6 चेहरे, जानें बड़े साहब का है नाम? - March 8, 2026
