मुजफ्फरपुर में प्रताड़ना की हैरान करने वाली खबर सामने आई। पैसे की लालच में एक शख्स ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट को जलाने की कोशिश की। पत्नी ने अपने ही पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस पर भी कोई कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए हैं।

बिहार के मुजफ्फरपुर से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शख्स ने शराब के नशे में अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट में आग लगाकर उसे मारने की कोशिश की। पीड़िता ने अपने शराबी पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, पीड़िता बोली पति दो लाख रुपये और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित करता था और शराब के नशे में अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट में आग लगाकर उसे मारने की कोशिश की।
प्राइवेट पार्ट पर तेल छिड़ककर जलाने का प्रयास
पीड़िता ने बताया कि महिला जोगिया मठ की रहने वाली है। उसकी शादी 2013 में सिकंदरपुर ओपी थाना क्षेत्र के ही रहने वाले दीपक पटेल से हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए सास, देवर, ननद और पति सभी मिलकर उसे प्रताड़ित करते हैं। मंगलवार को सभी ने मिलकर उसे निर्वस्त्र किया फिर प्राइवेट पार्ट पर तेल छिड़ककर उसे जलाने का प्रयास किया। उसके चीखने की आवाज सुनकर मकान मालिक आया और उसे बचाया। पीड़िता ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। पति दिन रात शराब पीता है और रुपयों की डिमांड करता रहता है।
पीड़िता ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो वह इंसाफ के लिए डीएम, आईजी और एसएसपी से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि एक शादीशुदा महिला थाने पर आवेदन दर्ज कराने आई थी। उसने अपने ससुराल वालों के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की गहराई से जांच की जा रही है, उसके के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
