मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात आदिवासी परिवार में मां बाप के साथ उनके पांचों संतान एक साथ सोए हुए थे. रात लगभग 12 बजे 16 साल की बेटी कस्तूरी को सांप काटने का अहसास होते ही वह नींद से जाग गई, तब तक 10 वर्षीय बेटा शेष कुमार सर्प दंश से अंजान था.

ढाई बजे रात को जब दोनों बच्चो ने उल्टी करना शुरू किया तो परिजन के होश उड़ गए. परिजनों ने अपने साधन से जब तक देवभोग अस्पताल पंहुचा, दोनों मासूमों की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. वहीं देवभोग में रहने वाले एक युवक बबलू भी सर्प दंश का शिकार हुआ है. गंभीर हालत में उन्हें डॉक्टर ने रेफर कर दिया है.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- वैभव सूर्यवंशी केवल 15 की उम्र में संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी, ईशान किशन करेंगे कप्तानी… - July 30, 2026
- सारंगढ़:नाबालिगों पर सख्ती, सड़क सुरक्षा पर बड़ी पहल: एसपी सुनील शर्मा की मुहिम से जिले में अनुशासन की नई मिसाल… - July 30, 2026
- छत्तीसगढ़:8 माओवादियों ने डाले हथियार, पुलिस के सामने किया सरेंडर; लच्छू और रंगा जैसे कुख्यात भी शामिल… - July 30, 2026




