एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर के जनपद पंचायत नवागढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत धाराशिव के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 05 मे सहायिका पद तथा ग्राम पंचायत कुथुर के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 07 में सहायिका के रिक्त पद के लिए 12 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित किया गया था।

परियोजना अधिकारी ने बताया कि उक्तः आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि अब 20 सितम्बर 2023 निर्धारित किया गया है। आवेदन पत्र कार्यालयीन दिवस पर सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय जांजगीर नवागढ़ 2 में स्वयं जमा कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय जांजगीर नवागढ़ 2 से संपर्क किया जा सकता है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
