शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की आरोपित से फेसबुक से पहचान हुई थी। उसके बाद आरोपित शादी का झांसा देकर अश्लील वीडियो बना लिया।

उसके बाद अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोपित युवती से 10 लाख रुपए देने की मांग करने लगा। युवती की शिकायत पर उत्तर प्रदेश के आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
फेसबुक से उत्तर प्रदेश निवासी नीलय खरवाल से युवती की पहचान हुई थी। युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और उससे मिलने जांजगीर आया। होटल के कमरे में ले जाकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान उसका अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। फोटो वीडियो को प्रसारित करने और जान से मारने की धमकी देने लगा। नीलय धमकाकर 10 लाख रूपए की मांग करने लगा। युवती ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ भादवि की धारा 376, 384, 506 कायम कर विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान आरोपित निलय खरवाल को मोबाइल लोकेशन से उत्तर प्रदेश में घेरा बंदी कर पकड़ा। आरोपित से पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसके बाद उसे न्यायालय से जेल भेज दिया।
- हल्का नंबर 45 में पटवारी की मनमानी चरम पर..मुख्यालय से पटवारी नदारद, नामांतरण और सीमांकन के लिए चप्पलें घिस रहे किसान..‘सेवा संकल्प शिविर’ में फूटेगा जनता का गुस्सा! - September 26, 2026
- छत्तीसगढ़ में गेहूं लोड ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 6 की दर्दनाक मौत, ट्रक के नीचे दबे मिले शव, 7 गंभीर घायल… - September 26, 2026
- छत्तीसगढ़ में नाबालिग के गर्भवती होने पर शुरू हुई जांच, हुआ ऐसा खुलासा कि पुलिस भी रह गई दंग… - September 26, 2026
