समस्तीपुर: अभी बालासोर ट्रेन हादसा लोगों के जेहन में ताजा है. इस बीच रेलवे को लेकर एक और बुरी खबर से लोगों का दिल धड़क उठा. दरअसल, पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड पर दलसिंहसराय नाजिर गंज स्टेशन के बीच आनंद विहार से जयनगर आ रही 12436 गरीब रथ एक्सप्रेस के जी-3 बोगी में अचानक आग लग गई. आग लगने से ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई.

कोच अटेंडेंट ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका और उसके बाद जी-3 बोगी को ट्रेन से अलग किया गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए. रेलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया. इधर, घटना की सूचना पर समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम आलोक अग्रवाल भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए. इस घटना के कारण ट्रेन की बोगी में सफर कर रहे लोगों की भीड़ अफरा-तफरी मच गई. ट्रेन में सफर कर रहे लोगों का कहना है कि शार्ट सर्किट की वजह से ट्रेन में आग लग गई. रेलवे के अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं.
रांची रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटने से एक महिला की मौत हो गई. वह पति के साथ विशाखापट्टनम से लौट रही थी. रांची में परिवार पटना जाने वाली जनशताब्दी पर सवार हो गया, जबकि जाना किसी और ट्रेन से था. चलती ट्रेन से उतरने के दौरान महिला का पैर फिसल गया और ट्रैक पर पटरी पर आ गई. सूचना पर 40 मिनट में डाॅक्टर आ गए पर महिला की मौत हो चुकी थी.
- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
- जनपद पंचायत संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में ममता राजीव सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष,वीरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष… - September 17, 2026
- IND vs WI: वेस्टइंडीज सीरीज से 8 खिलाड़ियों की छुट्टी, जानें टीम इंडिया में किसकी लगी लॉटरी? - September 17, 2026
