छत्तीसगढ़ के भिलाई से रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां से दो लड़कियां अपने घर से भागकर राजधानी में आकर रहने लगीं। दोनों लड़कियां सगी बहने हैं। इसमें से एक नाबालिग है।
ये दोनों पिता और फूफा के अत्याचारों से तंग आकर और अपनी इज्जत बचाने घर से भाग गईं। जी हां, ये दोनों लड़कियां अपने पिता और फूफा से अपनी रक्षा करने के लिए घर से भागी थीं। इन दोनों लड़कियों के लिए हालात कुछ ऐसे बने की एक तरफ कुआं और दूसरी तरफ खाई। यहां फूफा और सगे पिता दोनों की ही नीयत इन लड़कियों के लिए बिगड़ी हुई थी। लड़कियों का सगा फूफा उनकी इज्जत लूटता, तो पिता भी नशे की दवा देकर, रात भर छेड़छाड़ करता। यह मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।

दरअसल भिलाई में ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। यह मामला सुन पुलिस भी दंग रह गई। यहां फूफा ही नहीं, बल्कि सगा पिता भी अपनी बेटियों से गन्दी हरकत करता था। इसके चलते दोनों बहने घर से भाग गईं और राजधानी में एक किराए के मकान में रहने लगीं। दोनों बहनों ने पुलिस को बताया कि, उनका फूफा उनसे बलात्कार करता था, तो पिता भी इस मामले में पीछे नहीं था। उनके पिता रात में नशे की गोलियां देकर उनसे गन्दी हरकत करता था।
पिता ने लिखाई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
पुलिस ने बताया कि, गौतम नगर निवासी एक 49 वर्षीय शख्स ने अपनी 15 साल और 21 साल की बेटियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट खुर्सीपार थाने में दर्ज कराई थी। उसने बताया कि बीते 25 अक्टूबर से उसकी बेटियों का कहीं पता नहीं चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने दोनों बहनों की खोजबीन शुरू की, तो दोनों लड़कियां राजधानी में मिलीं। दोनों राजधानी में किराए का कमरा लेकर रह रही थीं। उन्होंने वहां काम भी खोजा था। पुलिस ने जब पूछताछ की तो, उन्होंने रोते हुए बताया कि, वो अपने पिता और फूफा के अत्याचारों से तंग आकर घर से भागी थीं। उन्होंने कहा कि, फूफा उनकी इज्जत लूटता था। वहीं, पिता उन्हें अपने साथ सुलाता था और रात भर उनके साथ छेड़छाड़ करता था।
फूफा ने घर बुलाकर किया दुष्कर्म
इन लड़कियों में से एक 15 साल की नाबालिग है और एक 21 वर्षीय। उन्होंने बताया कि उनकी मां मानसिक रूप से कमजोर है। पिता कारपेंटर का काम करता है। वह जहां पढ़ती थी, वहीं उनकी बुआ का घर है। बीते 27 अगस्त की दोपहर 2 बजे जब नाबालिग लंच की छुट्टी होने पर बुआ के घर गई थी। उस समय बुआ घर पर नहीं थी। फूफा घर पर अकेला था। उसने उसके साथ छेड़छाड़ की और धमकी दी कि, यदि वो किसी से कुछ बताएगी तो वह उसकी बुआ को घर से निकाल देगा। इसके बाद अगले दिन फिर फूफा ने नाबालिग को बुलाया और उसकी इज्जत लूट ली। इसके बाद लड़की रोते हुए अपने घर पहुंची। यहां उसने पूरी बात अपने पिता को बताई। पिता ने उसे डांटकर चुप करा दिया। फिर पिता भी उनके साथ गंदी हरकत करने लगा। आरोपी पिता अपनी मानसिक रूप से कमजोर पत्नी को अलग सुलाता था और खुद बेटियों के साथ सोता था। वह बेटियों को नशे की दवा देता था और इसके बाद रात भर उनके साथ छेड़छाड़ करता था।
पिता ने आरोपों को बताया झूठा
वहीं, पुलिस ने दोनों लड़कियों को मुलाहिजा के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मुलाहिजा रिपोर्ट से स्पष्ट हो जाएगा कि उनके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। साथ ही पुलिस ने आरोपी पिता और फूफा को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ बलात्कार, दैहिक शोषण और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपी पिता का कहना है कि, उसके ऊपर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं।
- कलमा बैराज के सभी गेट खुलेंगे, महानदी किनारे अलर्ट जारी… - June 14, 2026
- सारंगढ़:डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना…. - June 14, 2026
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026

