‘फरसाबहार एक बार फिर मालिश विवाद को लेकर मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है। यहां के एसडीएम शबाब खान पर अधीनस्थ कर्मचारी वाहन चालक गौरी शंकर यादव और भृत्य नवीन कुमार चौहान ने मालिश कराने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग को गई है।

दोनों कर्मचारियों ने कलेक्टर से की शिकायत में कहा कि एसडीएम खान तबीयत खराब होने की बात कहते हुए हाथ पैर की मालिश करते हैं। इतना ही नहीं एसडीएम पर कर्मचारियों ने निजी उपयोग के सामान मंगा कर रुपये न देने का भी आरोप लगाया है। इन कर्मचारियों का कहना है कि चुनाव के दौरान उन्हें एसडीएम कार्यालय में संलग्न किया गया था। चुनाव सम्पन्न होने के बाद भी उन्हें मूल पद पर वापस नहीं भेजा जा रहा है।
इन कर्मचारियों ने कलेक्टर से उन्हें मूल पद पर वापस भेजने का अनुरोध किया है। फरसाबहार में मालिश को लेकर पहले भी विवाद की स्थिति बन चुकी है। एक सरकारी स्कूल में शिक्षक द्वारा यहां पढ़ने वाले छात्रों से मालिश कराते हुए वीडियो वायरल होने से खूब बवाल मचा था। मामले की जांच भी हुई।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
