मकान मालिक का हाथ पैर बांधकर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और स्कूटी लूटकर फरार हुए डकैत, 7 हथियारबंद ने दिया वारदात को अंजाम….
रायपुर: टिकरापारा इलाके में बीती रात डकैतों ने व्यापारी के घर डकैती की। घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और दुपहिया बाइक लेकर फरार हो गए है। वारदात देवपुरी स्थित साईनाथ कॉलोनी की है, जहां दवा कारोबारी दिनेश कुमार साहू अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कारोबारी देर रात खाना खाकर सोए थे, वहीं तड़के 3 से 4 बजे के बीच 6 से 7 नकाबपोश हथियारबंद डकैत घर में घुस गए और कारोबारी दिनेश कुमार साहू के गाथ पैर बांध दिए। शोर सुनकर पत्नी और बच्चा भी जाग गए, जिन्हें डकैतों ने बांध दिया।
डकैती के बाद घर की एक्टिवा लेकर वो फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस के आलाधिकारी FSL और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंची। फिलहाल डकैत पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं और उनकी जताश की जा रही है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
