रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर तेजी से पांव पसारने लगा है। रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी कड़ी में आज प्रदेश में 279 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है और एक संक्रमित की मौत हुई है।


नए मरीजों की पुष्टि के बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1017 हो गई है। जारी आंकड़ों के अनुसार रायपुर में 73 मरीज, बिलासपुर में 58, रायगढ़ में 50 नए मरीज मिले हैं। वहीं, आज रायपुर में कोरोना से एक मौत भी हुई है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)

