सारंगढ़। छत्तीसगढ़ यादव शासकीय यादव सेवा संघ एवं एकादश उत्थान यादव कल्याण संघ, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में 26 जुलाई को वृंदावन भवन, रायपुर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर सारंगढ़ के समाजसेवी सतीश यादव को समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पूर्व प्रांत संघचालक भइया बिसराराम यादव के करकमलों से प्रदान किया गया। बिसराराम यादव छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री गजेंद्र यादव के पिता भी हैं।
कार्यक्रम में भइया बिसराराम यादव एवं ताराचंद यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान समाज को अधिक संगठित एवं मजबूत बनाने, आगामी सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करने तथा समाज के सक्रिय पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष सुरेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभाकांत यादव, राजनीति प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
सम्मान समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सेवा एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों के साथ-साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं और खेल प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज के उत्थान, युवाओं को आगे बढ़ाने तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
समारोह में सतीश यादव के सम्मानित होने पर सारंगढ़ क्षेत्र के लोगों और समाजजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।

- सारंगढ़ पहुंचेंगी कांग्रेस की सह-प्रभारी जरिता लैतफलांग, कार्यकर्ताओं संग करेंगी अहम मंथन… - July 26, 2026
- एसपी सुनील शर्मा की सख्ती और टीआई प्रमोद यादव की रणनीति का असर, 30 लीटर महुआ शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार… - July 26, 2026
- सारंगढ़:’नारी सम्मान निधि’ के नाम पर 2.38 करोड़ की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - July 26, 2026




