सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार शिकंजा कस रही सरसीवां पुलिस ने एक बार फिर प्रभावी कार्रवाई कर यह साबित कर दिया है कि कानून तोड़ने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। प्रभारी पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुश्री वीणा यादव के कुशल नेतृत्व में थाना सरसीवां पुलिस ने तीन अलग-अलग गांवों में दबिश देकर अवैध शराब बेचने वाले तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
मुखबिर की सूचना पर 12 जुलाई 2026 को ग्राम जोगेसरा, मुडपार और पीपरडीह में एक साथ छापेमार कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने मौके से हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब, अंग्रेजी बीयर, अंग्रेजी गोवा तथा देशी प्लेन मदिरा बरामद कर आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान भागीरथी बंजारे (44 वर्ष) निवासी जोगेसरा के कब्जे से 13.600 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 2,700 रुपये है। वहीं अनील केंवट (23 वर्ष) निवासी मुडपार के पास से 5 नग अंग्रेजी बीयर, 10 पाव अंग्रेजी गोवा और 15 पाव देशी प्लेन शराब सहित कुल 7.750 बल्क लीटर शराब, जिसकी कीमत 3,400 रुपये आंकी गई, जब्त की गई। इसके अलावा अशोकमति साहू (40 वर्ष) निवासी पीपरडीह के कब्जे से 12 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत 2,400 रुपये बताई गई।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस सफल कार्रवाई ने क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा दिया है। थाना प्रभारी सुश्री वीणा यादव के नेतृत्व में सरसीवां पुलिस लगातार अपराध और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी अभियान चला रही है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था और जनविश्वास दोनों मजबूत हो रहे हैं।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुश्री वीणा यादव, प्रधान आरक्षक डेगराम साहू, धुपेश्वरी सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक मनसुसाय पैंकरा, प्रधान आरक्षक सुरेश तारम, खेमसागर साव, बीरेंद्र चंद्रा, महिला प्रधान आरक्षक नीलम रत्नाकर, आरक्षक लक्ष्मण पटेल, रमेश कर्ष, हेमचरण चौरगे, पवन सिदार, लकेश्वर टंडन, अमृत खूंटे, रमेश चंद्रा, महिला आरक्षक रथ बाई सहित थाना सरसीवां के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।




- IND vs ENG: टी20 में नाक कटाने के बाद ये 8 खिलाड़ी वनडे टीम का भी हिस्सा, देखें पूरी लिस्ट… - July 13, 2026
- छत्तीसगढ़:हिस्ट्रीशीटर की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस… - July 13, 2026
- छत्तीसगढ़:18 महीने में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर महिला से ठगे 4 लाख, बिटक्वाइन फ्रॉड… - July 13, 2026


