सारंगढ़। छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान शासकीय कार्यों में लगे शिक्षकों को अतिरिक्त अर्जित अवकाश (ईएल) का लाभ देने की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंचे संघ पदाधिकारियों ने शासन के आदेशानुसार शीघ्र आदेश जारी करने और संबंधित शिक्षकों की सेवा पुस्तिका में अवकाश का इंद्राज कराने की मांग की।
संघ ने ज्ञापन में बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान कई शिक्षकों ने मुख्यालय नहीं छोड़ा और शासन के निर्देशानुसार विभिन्न शासकीय कार्यों के साथ-साथ आम निर्वाचन-2024 से जुड़े दायित्वों का भी निर्वहन किया। ऐसे शिक्षकों को नियमानुसार अतिरिक्त अर्जित अवकाश स्वीकृत किया जाना चाहिए तथा इसका उल्लेख उनकी सेवा पुस्तिका में किया जाना आवश्यक है।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे. आर. डहरिया ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र आदेश जारी करने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन सौंपने के दौरान छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्री विमल कुमार अजगल्ले, संरक्षक श्री फकीरा यादव, ब्लॉक अध्यक्ष सारंगढ़ श्री भूपेन्द्र मनहर, श्री महेन्द्र चौहान, श्री भारद्वाज सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

- कचरे में सरकारी दस्तावेज! बरमकेला जनपद की बदहाल व्यवस्था पर गंभीर सवाल… - August 27, 2026
- भूमिपूजन से साकार होगी समाज की वर्षों पुरानी उम्मीद… - August 27, 2026
- पत्रकारिता जगत ने खोया एक समर्पित साथी, द्वारिका साहू को नम आंखों से विदाई… - August 27, 2026
