छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री से पहले ही कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा।

रायगढ़ में अचानक तेज हवाएं चलीं और बारिश हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में इसी तरह के मौसम बने रहने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शनिवार और रविवार को बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, बारिश और धूलभरी आंधी चलने की भी संभावना है।
शुक्रवार को रायपुर सबसे गर्म रहा
शुक्रवार को राजधानी रायपुर और बिलासपुर प्रदेश के सबसे गर्म जिले रहे। यहां का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पेंड्रा रोड राज्य में सबसे ठंडा रहा। पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रविवार को कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को राजधानी रायपुर में बादल छाए रह सकते हैं। गरज-चमक, बारिश या धूलभरी आंधी की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इसके अलावा प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला
प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार
राजधानी रायपुर में भी आंधी चलने का अलर्ट
मानसून के दस्तक में अभी ललेगा समय
कब तक दस्तक देगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, अभी राज्य में मानसून के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। भारत में मानसून ने एट्री दे दी है। आमतौर पर अगर मानसून की गति सही रहती है तो 20 जून तक राज्य में बारिश का दौर शुरू हो जाता है। जुलाई के पहले सप्ताह तक मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेता है।
- कलेक्टर के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, मैसेज भेजकर मचाई हलचल! - September 10, 2026
- सारंगढ़:डीईओ पटेल का फेडरेशन ने किया अभिनंदन, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा… - September 10, 2026
- 27 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच, कुपोषित बच्चों का किया चिन्हांकन… - September 10, 2026
