सारंगढ़-बिलाईगढ़, 4 जून 2026। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत 5 जून 2026 को बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम मड़कड़ी स्थित स्कूल परिसर में विशाल शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के 23 गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
शिविर में अमलडीहा, छिर्रा, देवरहा, कोरकोटी, मड़कड़ी, सोनाडुला, तौलीडीह, टुण्डरी बेल्हा, दुम्हानी, गोरबा, कैथा, मिरचिद, मुडपार दे, नगरदा, पचरी, परसाडीह, सोनियाडीह, सिंघीटार, करबाडबरी, करियाटार, लिमतरी, मल्दी और पुरगांव के ग्रामीण शामिल होंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे तथा मांगों, सुझावों और शिकायतों का निराकरण करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
सुशासन तिहार शिविर ग्रामीणों के लिए प्रशासन से सीधे संवाद का महत्वपूर्ण मंच साबित हो रहा है। शिविर में नागरिक अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं, विकास कार्यों से जुड़ी मांगों, शासन की योजनाओं के लाभ तथा अन्य आवश्यक विषयों पर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रशासन द्वारा प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने संबंधित ग्रामों के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव प्रस्तुत करने की अपील की है, ताकि शासन की मंशानुरूप पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी प्रशासन की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा

- पलायन से आत्मनिर्भरता तक: बैगन की खेती से कृष्णा बनीं लखपति दीदी… - September 11, 2026
- सारंगढ़ में गूंजेगा गणपति नाम, भव्य सिद्धि विनायक मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा 14 सितंबर को… - September 11, 2026
- ‘सेवा से संकल्प यात्रा’ को सफल बनाने जुटे भाजपाई, पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश… - September 11, 2026
