गर्मियों का मौसम आते ही पसीना, चिपचिपाहट और ऑयली स्किन जैसी परेशानियां बढ़ने लगती हैं। तेज धूप और गर्मी की वजह से दिनभर फ्रेश महसूस करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में, कई लोग महंगे परफ्यूम और बॉडी मिस्ट का इस्तेमाल करते हैं।

लेकिन इनका असर भी सिर्फ कुछ देर तक ही रहता है। ऐसे में, आप चाहें कुछ आसान आदतों को अपनाकर आप पूरे दिन खुद को फ्रेश और एक्टिव रख सकते हैं। स्किन और ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन ने ऐसे ही कुछ सिंपल टिप्स बताएं हैं, जिन्हें अपनाकर आप गर्मियों में दिनभर तरोताजा महसूस कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं गर्मियों में फ्रेश रहने के आसान तरीके –

खूब पानी पिएं
गर्मी में शरीर से पसीने के जरिए काफी पानी निकल जाता है। इसलिए शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। अगर आप बाहर ज्यादा समय बिताते हैं या एक्सरसाइज करते हैं, तो पानी की मात्रा और बढ़ा दें। इससे शरीर ठंडा रहता है और थकान भी कम होती है।
एंटी-बैक्टीरियल साबुन से नहाएं
गर्मियों में रोजाना नहाना बहुत जरूरी है। गर्मियों में एंटी-बैक्टीरियल साबुन का इस्तेमाल करें और खासकर अंडरआर्म्स, पैरों और ज्यादा पसीना आने वाली जगहों को अच्छी तरह साफ करें। हमेशा साफ तौलिये का इस्तेमाल करें। अगर आप जिम जाते हैं या वर्कआउट करते हैं, तो उसके बाद जरूर नहाएं।
हल्के और आरामदायक कपड़े पहनें
गर्मी में कॉटन और लिनेन जैसे हल्के व सांस लेने वाले कपड़े पहनना बेहतर होता है। ऐसे कपड़े हवा को आसानी से पास होने देते हैं और पसीना जल्दी सूख जाता है। इससे शरीर ठंडा और आरामदायक महसूस करता है।
ठंडे पानी से नहाएं
ठंडे या हल्के गुनगुने पानी से नहाने से शरीर का तापमान कम होता है और ताजगी महसूस होती है। बहुत गर्म पानी से नहाने से बचें, क्योंकि इससे त्वचा रूखी हो सकती है और पसीना ज्यादा आ सकता है। चाहें तो नहाने के पानी में पुदीना या यूकेलिप्टस ऑयल की कुछ बूंदें भी डाल सकते हैं।
वेट वाइप्स का इस्तेमाल करें
गर्मी में बाहर रहते समय फेस वाइप्स या रिफ्रेशिंग वाइप्स अपने साथ रखें। ये चेहरे, गर्दन और अंडरआर्म्स को तुरंत फ्रेश महसूस कराने में मदद करते हैं। एलोवेरा या खीरे वाले वाइप्स ज्यादा ठंडक देते हैं।
धूप से बचें
तेज धूप में ज्यादा देर रहने से पसीना और थकान बढ़ जाती है। कोशिश करें कि दोपहर के समय छांव में रहें। बाहर जाते समय चौड़ी टोपी, सनग्लासेस और हल्के कपड़े पहनें। इससे त्वचा भी सुरक्षित रहती है और गर्मी कम लगती है।
- थाना प्रभारी टीकाराम खटकर की सख्ती रंग लाई: करंट बिछाकर तीन गायों की जान लेने वाला आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे… - May 22, 2026
- Summer Tips: गर्मियों में रहना है कूल और फ्रेश, तो अपनाएं एक्सपर्ट के बताए ये 5 टिप्स… - May 22, 2026
- तरबूज के छिलकों से बनाएं स्वादिष्ट करी: जानें आसान रेसिपी… - May 22, 2026

