सारंगढ़। जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 50 किलो 890 ग्राम अवैध गांजा, दो कारें और 6 मोबाइल फोन समेत कुल 18 लाख 40 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
पुलिस को संदिग्ध वाहन में बैठे कुछ लोगों की सूचना मिली थी। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे गांजा बिक्री के बाद खरीददार को छत्तीसगढ़ बॉर्डर पार कराने आए थे। इसके बाद पुलिस ने सफेद रंग की हुंडई ऑरा कार क्रमांक UP-71 BJ-6017 की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान कार की बीच वाली सीट से 4 पैकेट और पीछे डिक्की से 21 पैकेट बरामद किए गए। सभी पैकेट खाकी रंग के टेप से लिपटे हुए थे। कुल 25 पैकेटों में लगभग 50 किलो 890 ग्राम गांजा भरा हुआ था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद आजम पिता असलम अली उर्फ मोहम्मद असलम (26 वर्ष) निवासी ग्राम दुदौली जलालपुर चौकी छिवलहा थाना हथगांव जिला फतेहपुर (उत्तरप्रदेश) तथा रंगनाथ कोरी पिता धुनी लाल कोरी (28 वर्ष) निवासी ग्राम चारूहर बीक पोस्ट ऑफिस गोड़ा थाना गदागंज जिला रायबरेली (उत्तरप्रदेश) शामिल हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा उड़ीसा के कंधमाल क्षेत्र से लेकर उत्तरप्रदेश के फतेहपुर में बिक्री करने जा रहे थे। पुलिस द्वारा गांजा परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने नोटिस दिया गया, लेकिन आरोपी कोई भी वैध कागजात पेश नहीं कर सके।
इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 25 पैकेट गांजा, हुंडई ऑरा कार क्रमांक UP71 BJ 6017, हुंडई आई-10 कार क्रमांक OR05 AL0467 तथा 6 मोबाइल फोन को गवाहों की मौजूदगी में जब्त कर लिया।
आरोपियों के खिलाफ थाना में अपराध क्रमांक 98/26 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर 18 मई 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया, उपनिरीक्षक सुमन कुमार चौहान एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।


- सारंगढ़:जनदर्शन में गूंजीं जनता की समस्याएं, कलेक्टर ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश… - July 28, 2026
- एसपी सुनील शर्मा की सख्ती का बड़ा असर: डेढ़ करोड़ से अधिक कीमत का 768 किलो गांजा भट्टी में जलाकर किया नष्ट… - July 28, 2026
- 5 गायों से बदली किस्मत: आधुनिक डेयरी से हर महीने ₹25 हजार की कमाई.. - July 28, 2026




