छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की एसटीएफ कालोनी में आरक्षक ललितेश यादव की प्रेमिका ने उसकी पत्नी और आठ वर्षीय बेटे की हत्या कर दी।

आरोपित महिला ने आरक्षक की पत्नी और बेटे पर चाकू से कई वार किए।

उसने 11 वर्षीय बड़ी बेटी पर भी हमला किया लेकिन वह बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाने में सफल रही। छोटी बेटी ने घर से बाहर भागकर पड़ोसियों को घटना की सूचना दी।
पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। बता दें कि आरक्षक ललितेश यादव वर्तमान में बीजापुर में पदस्थ हैं और 15 दिन की छुट्टी पर दुर्ग आया था।
शनिवार सुबह लगभग आठ बजे वह किसी काम से बाहर गया था। इसी दौरान आरोपित ने आरक्षक की पत्नी रीना से कुछ खाने के लिए मांगा।
जब वह किचन में गई, तब आरोपित ने सोए हुए बेटे पर चाकू से करीब 14 बार वार किया। किचन से बाहर आते ही उसने रीना पर भी 18 बार चाकू से हमला किया। घटना के समय दोनों बेटियां घर पर थीं।
स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आरोपित को पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया। गंभीर रूप से घायल दोनों को भिलाई के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई।
- भीम ने की शिवलिंग की स्थापना तो अर्जुन ने बाण चलाकर बनाया झरना, यहां है प्रकृति और इतिहास का संगम… - April 26, 2026
- थायराइड और फैमिली हिस्ट्री: जेनेटिक रिस्क, शुरुआती लक्षण और बचाव के तरीके जानें डॉक्टर से - April 26, 2026
- 2 कप मूंग दाल में पनीर और पुदीना डालकर बनाएं स्वादिष्ट Moong Dal Paneer Pudina Chilla, नाश्ते के लिए है परफेक्ट रेसिपी… - April 26, 2026
