सारंगढ़। न्यायिक व्यवस्था को आधुनिक और सशक्त बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया, जब छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा के मुख्य आतिथ्य एवं न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत के विशिष्ट आतिथ्य में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय परिसर, सारंगढ़ में डिजिटल कंप्यूटर रूम का ऑनलाइन वर्चुअल शिलान्यास संपन्न हुआ।
इस गरिमामय अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित राठौर, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निक्सन डेविड लकड़ा, कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, पुलिस अधीक्षक आंजनये वैष्णय, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय तिवारी, व्यवहार न्यायाधीश आशीष डहरिया, सुश्री नेताम मैडम, अधिवक्ता संघ के सचिव कुलदीप राज पटेल एवं प्रवक्ता दीपक तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
डिजिटल कंप्यूटर रूम की स्थापना को सारंगढ़ के सिविल जिला बनने से पूर्व न्यायिक अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है। यह सुविधा न्यायालयीन कार्यों को अधिक पारदर्शी, तेज और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने इस पहल को न्यायिक प्रक्रिया के आधुनिकीकरण की दिशा में मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल सुविधाओं के माध्यम से न्यायालयीन कार्यों में गति आएगी और आम जनता को भी बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।
कार्यक्रम के अंत में अधिवक्ता संघ एवं जिले के नागरिकों ने इस महत्वपूर्ण पहल का स्वागत करते हुए सभी संबंधितों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

- वैभव रहे नंबर 1, इशान-श्रेयस इस स्थान पर; भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर… - July 27, 2026
- लिवर फेल होने से पहले शरीर करता है ये खामोश इशारे! ज्यादातर लोग कर देते हैं नजरअंदाज… - July 27, 2026
- छत्तीसगढ़:ज्वेलरी शॉप के संचालक से उठाईगिरी, 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हुआ आरोपी, वारदात CCTV में कैद… - July 27, 2026




