छत्तीसगढ़ में अप्रैल महीने की शुरुआत बारिश और आंधी से हो सकती है। इसके साथ ही प्रदेश के कई जिलों में ओले गिरने की भी संभावना है। राज्य में अगले दो दिनों तक अंधड़ और बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

वहीं, दूसरी तरफ प्रदेश के कई जिलों में गर्मी का भी असर देखने को मिल रहा है।
कैसा रहेगा अगले दो दिनों का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक बारिश की भी संभावना है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। राजधानी रायपुर में भी बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि इसके बाद भी राजधानी में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है।
क्यों बदला मौसम
उत्तरी ओडिशा में चक्रवती सिस्टम एक्टिव होने से बदला मौसम
अगले 4 दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा
दक्षिणी छत्तीसगढ़ में बारिश और ओले गिरने की संभावना
ट्रफ लाइन गुजरने के कारण यहां पड़ेगा सीधा असर
मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के कुछ इलाकों में ओले गिर सकते हैं। वहीं, तापमान की बात करें तो दक्षिण बस्तर के इलाके में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 4 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव आएगा और गर्मी का असर देखने को मिलेगा। हालांकि दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर जैसे जिलों में अभी भी गर्मी का एहसास देखने को मिल रहा है।
रायपुर का कैसा रहेगा मौसम
रायपुर सहित कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है। रायपुर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियम और अंबिकापुर में न्यूनतम 19.6 डिग्री सेल्सियम रिकॉर्ड किया गया है। फिलहाल राजधानी के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
इन जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में आए बदलाव का असर सबसे ज्यादा बस्तर जिले में देखने को मिल सकता है। बस्तर और दंतेवाड़ा जिले में बारिश की संभावना है। बादल छाए रहेंगे और बारिश संबंधी गतिविधियां इसी इलाके में देखने को मिल सकती हैं।
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
