सारंगढ़। नगर के गोपाल जी मंदिर (छोटे मठ) में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर दुर्गा नवमी के दिन अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ कन्या भोज का भव्य आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन का क्रम चलता रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
परंपरा के अनुसार नौ कन्याओं को आमंत्रित किया गया था, लेकिन आस्था के इस आयोजन में करीब 21 कन्याओं ने माता रानी का महाप्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया, वहीं व्रतधारी माताओं ने कन्याओं को श्रृंगार सामग्री और उपहार भेंट किए।
कार्यक्रम के अंत में मंदिर के महंत बंशीधर दास मिश्रा ने सभी कन्याओं को चांदी की दुर्गा लॉकेट भेंट कर सम्मानित किया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

- जेल में अपने पार्टनर के साथ सेक्स कर सकेंगे कैदी बेड के साथ 2 घंटे के लिए मिलेगा प्राइवेट रूम… - July 26, 2026
- अभिषेक शर्मा 3 विकेट लेकर भी देखते रह गए, झारखंड का लाल ले उड़ा प्लेयर ऑफ द मैच, क्या हुआ अन्याय? - July 26, 2026
- छत्तीसगढ़ में ये क्या हो रहा? 5वीं और 8वीं के बच्चों को बांट दी गलत मार्कशीट, भविष्य के साथ खिलवाड़… - July 26, 2026




