आप सुबह के नाश्ते में कुछ टेस्टी, हेल्दी और हाई-प्रोटीन खाना चाहते हैं, तो यह नमकीन वेज फ्रेंच टोस्ट एक बेहतरीन विकल्प है. फिटनेस इंफ्लुएंसर Vanshika Khurana द्वारा शेयर की गई यह रेसिपी पूरी तरह वेजिटेरियन है और लगभग 35 ग्राम प्रोटीन से भरपूर है.

इसमें कम तेल, बिना शुगर और देसी फ्लेवर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन मिलता है.
आवश्यक सामग्री
2 स्लाइस डबल प्रोटीन ब्रेड
30 ग्राम लो-फैट पनीर (क्रम्बल किया हुआ)
80 ग्राम ग्रीक योगर्ट
¼ कप बेसन
½ क्यूब चीज (कद्दूकस किया हुआ)
एक मुट्ठी बारीक कटा पालक
1 छोटा प्याज (स्लाइस किया हुआ)
1 टीस्पून शेज़वान चटनी
¼ टीस्पून हल्दी पाउडर
चिली फ्लेक्स स्वादानुसार
मिक्स्ड हर्ब्स स्वादानुसार
नमक और काली मिर्च स्वादानुसार
¼ कप पानी (बैटर के लिए)
ऑयल स्प्रे या थोड़ा सा तेल
बनाने की विधि
- बैटर तैयार करें
एक बड़े बाउल में बेसन, ग्रीक योगर्ट, कटा हुआ प्याज, पालक, हल्दी, चिली फ्लेक्स, मिक्स्ड हर्ब्स, नमक और काली मिर्च डालें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार करें. - ब्रेड को डिप करें
अब ब्रेड स्लाइस को इस बैटर में अच्छी तरह डुबो लें ताकि दोनों तरफ बैटर की कोटिंग हो जाए. - टोस्ट पकाएं
एक नॉन-स्टिक पैन गरम करें और हल्का सा ऑयल स्प्रे करें. अब ब्रेड को दोनों तरफ से सुनहरा और हल्का क्रिस्प होने तक सेकें. - प्रोटीन टॉपिंग डालें
अब ब्रेड के ऊपर क्रम्बल किया हुआ पनीर डालें और उसी साइड को हल्का टोस्ट करें. इसके बाद ऊपर से कद्दूकस किया हुआ चीज डाल दें. - चीज मेल्ट करें
पैन को ढककर 2 मिनट तक पकाएं ताकि चीज अच्छी तरह पिघल जाए. - फाइनल टच
अब ऊपर से शेज़वान चटनी डालें, स्लाइस करें और गरमा गरम सर्व करें.
क्यों है यह हेल्दी?
हाई प्रोटीन (लगभग 35 ग्राम प्रति सर्विंग)
कम तेल और बिना शुगर
फाइबर और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर (पालक, बेसन)
वेट मैनेजमेंट और फिटनेस के लिए परफेक्ट
यह नमकीन फ्रेंच टोस्ट न सिर्फ हेल्दी है, बल्कि स्वाद में भी जबरदस्त है. अगर आप रोज़ के नाश्ते से बोर हो गए हैं, तो यह रेसिपी जरूर ट्राय करें
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी, अब प्रिंसिपल को भी रोजाना लेने होंगे 2 पीरियड, बड़े कमरों में बैठेंगे छात्र… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय… रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट… - September 13, 2026
- संबंध बनाने से पहले भूलकर भी न करें ये काम वरना जा सकती है जान – वैज्ञानिकों और डॉक्टरों की सख्त चेतावनी… - September 13, 2026
