सारंगढ़। शक्ति की आराधना का पावन पर्व चैत्र नवरात्रि पूरे श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर श्रद्धालु मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना कर मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित कर रहे हैं। हर भक्त के मन में यही अभिलाषा होती है कि उन्हें मातारानी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त हो।
इसी आस्था और श्रद्धा के साथ डागा कॉलोनी बरपाली चौक स्टेशन रोड निवासी स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल के परिवार के सदस्य — अजय अग्रवाल, मधु अग्रवाल, अंशिका एवं लक्ष्य अग्रवाल (चांपा) — मां भगवती भीमेश्वरी के दरबार पहुंचे। उन्होंने माता रानी के चरणों में मत्था टेककर पूरे परिवार के सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।
मंदिर में उपस्थित पुजारी जी के सानिध्य में परिवार ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां के पावन दर्शन लाभ लेकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण और “जय माता दी” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
परिवार के सदस्यों ने मां भीमेश्वरी से प्रार्थना की कि वे सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करें और अपना आशीर्वाद सदैव बनाए रखें। चैत्र नवरात्रि के इस महापर्व पर क्षेत्र में आस्था और भक्ति की अनूठी झलक देखने को मिल रही है।

- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
