सर्दियां चल रही हैं और ऐसे में लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखना काफी ज्यादा जरूरी होता है. आपको बता दें हलीम के बीच काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं कई सारी बीमारियों को दूर रखने में ये काफी मददगार साबित होती है.

हलीम के बीज शरीर को कई बीमारियों से दूर रखने में ये आपकी मदद करते हैं. अगर आप ठंड के मौसम में कुछ हेल्दी चीजों को बनाकर खाना चाहते हैं, तो आप हलीम के लड्डू को बनाकर आसानी से खा सकते हैं. हलीम के लड्डू को घर पर बनाना काफी ज्यादा आसानी होता है और इसको झटपट से आप बना भी कर सकते हैं. आइए आपको आसानी से बनने वाली रेसिपी के बारे में बताते हैं.
हलीम के लड्डू बनाने की सामग्री
हलीम के लड्डू को बनाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होती है हलीम के बीज, गुड़, नारियल, घी, जायफल पाउडर इन चीजों की जरूरत होती है.
हलीम के लड्डू बनाने की विधि
अगर आप हलीम के लड्डू को बनाना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले एक बड़ा से नारियल के पानी को निकाल लेना है और फिर हलीम के बीजों को भिगोकर रख देना है फिर इसमें नारियल को ककद्दूकस करके ठीक से रख लेना है इसके बाद आपको एक कढ़ाई लेनी है और इसमें घी को भी डाल देना है और फिर हलीम के बीज, गुड़, नारियल, घी, जायफल पाउडर इन सभी चीजों को डालकर अच्छे से मिलाकर पकाना है. थोड़ी देर पकने के बाद आपको इसको एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख देना है. इसके बाद हाथों से थोड़ा-थोड़ा करके लड्डू के शेप में इसको बना लेना है. अब आपके हलीम के लड्डू आसानी से बनकर तैयार हैं. अब आप इसको फ्रिज में लंबे समय तक के लिए स्टोर करके रख सकते हैं.
हलीम के लड्डू खाने के फायदे
अगर आप रोजाना हलीम के लड्डू को खाते हैं तो शरीर में ब्लड लेवल को बैलेंस करने में मददगार होता है. ठंड के मौसम में हड्डियों को मजबूत बनाने में भी ये मददगार साबित होते हैं. स्किन से जुड़ी समस्या को भी दूर करने में मददगार होता है. एसिडिटी, सूजन और सिरदर्द को भी दूर कर सकते हैं.
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026
- बरमकेला में पहली बार सजेगा भव्य गंगा आरती का दिव्य नजारा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल… - June 14, 2026
- होनहार युवा कलाकारों के लिए सुनहरा मौका, छात्रवृत्ति हेतु 15 जून तक करें आवेदन… - June 14, 2026

